नीरज कुमार
बिहार में आंदोलनों पर सियासत: सरकार के खिलाफ बढ़ते प्रदर्शन पर विपक्ष और BJP आमने-सामने
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अलग-अलग मुद्दों पर हो रहे आंदोलनों को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष सरकार पर युवाओं और छात्रों की नाराजगी नहीं सुनने का आरोप लगा रहा है, जबकि BJP का कहना है कि जायज मांगों पर सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है और विपक्ष आंदोलनों को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहा है।
बिहार MLC चुनावः पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान, अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार की जंग तेज
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले JDU के भीतर ही घमासान मच गया है। मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमएलसी नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए डॉ. अनुज सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया है। दूसरी ओर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में शिक्षकों के गुस्से का सामना मौजूदा MLC को करना पड़ सकता है।