बिहार में 10,000 करोड़ का निवेश करेगा CtrlS, बोधगया में बनेगी 150 मेगावाट की AI फैक्ट्री

CtrlS Datacenters बिहार में 10,000 करोड़ रुपये निवेश कर बोधगया में 150 मेगावाट की AI फैक्ट्री स्थापित करने की योजना बना रही है। पटना में 400 करोड़ रुपये की लागत से बने डेटा सेंटर का उद्घाटन भी किया गया।

बिहार MLC चुनाव: NDA की बैठक में 8 सीटें जीतने का लक्ष्य, अनंत सिंह की बगावत से बढ़ी चुनौती

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव से पहले NDA ने जीत की रणनीति तैयार की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी सीटें जीतने का लक्ष्य दिया, लेकिन पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह के नीरज कुमार के विरोध और RLM की अंदरूनी कलह ने गठबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

बिहार में आंदोलनों पर सियासत: सरकार के खिलाफ बढ़ते प्रदर्शन पर विपक्ष और BJP आमने-सामने

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अलग-अलग मुद्दों पर हो रहे आंदोलनों को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष सरकार पर युवाओं और छात्रों की नाराजगी नहीं सुनने का आरोप लगा रहा है, जबकि BJP का कहना है कि जायज मांगों पर सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है और विपक्ष आंदोलनों को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहा है।

बिहार कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: वाटर कैनन-वज्र वाहन से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक को मंजूरी

बिहार में सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 30 प्रस्तावों पर मुहर लगी। कानून-व्यवस्था के लिए 30 वाटर कैनन और 86 वज्र वाहन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति-2026, कैमूर-रोहतास विद्युतीकरण, सड़क, स्वास्थ्य और पर्यटन से जुड़े कई फैसले लिए गए।

निशांत कुमार को CM बनाने की मांग क्यों तेज? JDU में ब्रांडिंग पूरी, क्या नीतीश के उत्तराधिकारी की तैयारी शुरू?

JDU के मंच से निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठी है। पार्टी की रणनीति, BJP के पुराने रिकॉर्ड और विधानसभा के गणित से समझिए कि यह मांग कितनी दूर तक जा सकती है।

नीतीश के पाला बदलने पर क्या होगा बिहार का सत्ता समीकरण? UCC विवाद के बीच RJD का ऑफर और JDU के सामने चुनौती

अमित शाह के UCC बयान के बाद जदयू में हलचल, राजद ने दिया नीतीश को महागठबंधन में आने का न्योता। जानें सीटों का गणित, तीन समीकरण और क्या सच में बदल सकती है बिहार की सरकार।

बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने की मांग, मंत्री संतोष सुमन ने CM सम्राट चौधरी के सामने रखा प्रस्ताव

Santosh Kumar Suman

बिहार सरकार के मंत्री और हम (से.) प्रमुख डॉ. संतोष कुमार सुमन ने पटना जिले के बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने की मांग की है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने यह प्रस्ताव सीएम सम्राट चौधरी के सामने रखा, जिसके बाद बिहार की सियासत में यह मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है।

26 साल का इंतजार खत्म! सोन नदी जल विवाद पर बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक समझौता, किसानों की बल्ले-बल्ले

नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे पर 26 साल पुराना विवाद खत्म हो गया। जानिए किसानों को इससे क्या फायदा मिलेगा।

बिहार को मिली 11 लाख से ज्यादा नए पक्के मकानों की सौगात, बापू सभागार में सीएम सम्राट चौधरी ने जताया आभार

पटना के बापू सभागार में पीएम आवास योजना के तहत बिहार को 11 लाख 18 हजार 937 नए मकानों की मंजूरी मिली। जानें पूरी जानकारी।

बिहार में शराबबंदी खत्म करने की सिफारिश: NCAER की रिपोर्ट में बड़ा दावा, जानें क्या कहते हैं आंकड़े और राजनीतिक दल

राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद (NCAER) ने बिहार में शराबबंदी हटाने की सिफारिश की है। रिपोर्ट में दावा है कि 10 साल में राज्य को भारी आर्थिक नुकसान हुआ, जबकि घरेलू हिंसा के आंकड़ों में कमी नहीं आई। जानें अर्थशास्त्रियों, नेताओं और सम्राट सरकार का रुख।