बिहार पंचायत रोजगार सेवक प्रदर्शन: 11 सूत्री मांगों को लेकर गर्दनीबाग में धरना, नियमितीकरण और मानदेय वृद्धि की मांग

बिहार पंचायत रोजगार सेवक प्रदर्शन के तहत गर्दनीबाग में दो दिवसीय धरना दिया गया। नियमितीकरण, मानदेय वृद्धि और सेवा सुरक्षा समेत 11 मांगों पर भाजपा MLC जीवन कुमार ने सरकार तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया।

पटना में बेल्ट्रॉन डाटा एंट्री ऑपरेटरों का प्रदर्शन, 15-20 साल से नौकरी करने के बाद भी राज्यकर्मी के दर्जे का इंतजार

पटना में बेल्ट्रॉन डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने JP गोलंबर पर प्रदर्शन कर राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग उठाई। कर्मचारियों का दावा है कि वे 15 से 20 साल से काम कर रहे हैं।

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के दस्तावेज होंगे ऑनलाइन, अब तक 77.80 लाख रिकॉर्ड अपलोड

बिहार जमीन के पुराने दस्तावेज जो 1908 से 1995 तक के है उन्हें ऑनलाइन किया जा रहा है। अब तक 77.80 लाख दस्तावेज अपलोड, जानें वेबसाइट से कैसे देखें रिकॉर्ड।

बिहार की पंचायतों में महिला नेतृत्व से बदल रही गांवों की तस्वीर, जानिए इन 7 पहलों की कहानी

बिहार की पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सुरक्षा और आजीविका के क्षेत्र में बदलाव की पहल कर रही हैं। मुजफ्फरपुर, नालंदा और दरभंगा समेत विभिन्न जिलों की पंचायतों से जुड़ी सात प्रेरक कहानियां जानिए।

बिहार में आंदोलनों पर सियासत: सरकार के खिलाफ बढ़ते प्रदर्शन पर विपक्ष और BJP आमने-सामने

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अलग-अलग मुद्दों पर हो रहे आंदोलनों को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष सरकार पर युवाओं और छात्रों की नाराजगी नहीं सुनने का आरोप लगा रहा है, जबकि BJP का कहना है कि जायज मांगों पर सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है और विपक्ष आंदोलनों को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहा है।

पटना में तालीमी मरकज शिक्षा सेवकों का धरना जारी, वेतनमान और अनुकंपा नियुक्ति समेत 6 मांगों को लेकर प्रदर्शन

पटना के गर्दनीबाग में तालीमी मरकज और शिक्षा सेवक संघ का धरना जारी है। प्रदर्शनकारी वेतनमान, चार महीने के बकाया मानदेय, अनुकंपा नियुक्ति और राजकीय कर्मी का दर्जा समेत छह मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

बिहार में कचरा प्रबंधन के नए नियम लागू, 100 किलो कचरा पैदा करने वाले संस्थानों की बढ़ेगी जिम्मेदारी; उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना

बिहार में कचरा प्रबंधन को लेकर नए नियम लागू हो गए हैं। प्रतिदिन 100 किलो या उससे अधिक कचरा पैदा करने वाले संस्थानों को अपने कचरे के निस्तारण की जिम्मेदारी निभानी होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर पर्यावरणीय मुआवजा लगाया जा सकता है। वहीं, पटना के 13 नगर निकायों के कचरे से 15 मेगावाट बिजली बनाने और चार शहरों में सीबीजी प्लांट लगाने की योजना है।

बिहार कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: वाटर कैनन-वज्र वाहन से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक को मंजूरी

बिहार में सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 30 प्रस्तावों पर मुहर लगी। कानून-व्यवस्था के लिए 30 वाटर कैनन और 86 वज्र वाहन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति-2026, कैमूर-रोहतास विद्युतीकरण, सड़क, स्वास्थ्य और पर्यटन से जुड़े कई फैसले लिए गए।

बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर सुधाकर सिंह का हमला, SIR और कानून-व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा

RJD सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार सरकार पर स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की राशि जारी नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने SIR, कानून-व्यवस्था और जमुई मामले को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।

TRE-4 एकल परीक्षा, लाइब्रेरियन बहाली, दरोगा पेपर लीक जांच… जानें छात्रों की कितनी मांगें मानी बिहार सरकार ने

छात्र नेता सौरभ कुमार और विकेश भट्ट शिक्षा विभाग पटना में

शिक्षा विभाग के साथ लिखित समझौते के बावजूद बिहार के छात्र नेताओं ने सरकार को 15 सितंबर तक की मोहलत दी है। जानें TRE-4, दरोगा भर्ती पेपर लीक, लाइब्रेरियन बहाली और डोमिसाइल नीति पर अब तक क्या-क्या फैसले हुए।