बिहार की पंचायतों में महिला नेतृत्व से बदल रही गांवों की तस्वीर, जानिए इन 7 पहलों की कहानी

बिहार की पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सुरक्षा और आजीविका के क्षेत्र में बदलाव की पहल कर रही हैं। मुजफ्फरपुर, नालंदा और दरभंगा समेत विभिन्न जिलों की पंचायतों से जुड़ी सात प्रेरक कहानियां जानिए।

पटना की बड़ी पटन देवी का हवन कुंड क्यों नहीं भरता? पुजारियों ने बताई मान्यता

पटना सिटी के मां बड़ी पटन देवी मंदिर में हवन कुंड को लेकर क्या है मान्यता? बड़े पुजारी कृष्णा गिरी और छोटे पुजारी राजन गिरी ने साल भर हवन और नवरात्र में राख का स्तर बढ़ने की परंपरा के बारे में बताया। जानिए श्रद्धालुओं की आस्था, मंदिर की धार्मिक महत्ता और नवरात्र के दौरान अग्नि सुरक्षा की तैयारियों पर इंड बिहार की ग्राउंड रिपोर्ट।

त्योहारों के बीच महंगाई की मार: दाल, चावल और प्याज के बढ़े दाम, दुकानदारों ने बताई बाजार की स्थिति

त्योहारों के मौसम में खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों से आम परिवारों के बजट पर दबाव पड़ रहा है। पटना के मीठापुर में दुकानदारों ने दाल, चावल, प्याज और पूजा सामग्री के दाम बढ़ने की बात कही। वहीं, महंगाई को लेकर बीजेपी और राजद के नेताओं ने अलग-अलग पक्ष रखे।

पटना के तिब्बी कॉलेज अस्पताल में रोज 500–600 मरीजों का इलाज, लेकिन इमरजेंसी और जांच सुविधाओं पर सवाल

पटना के कदमकुआं स्थित राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल में प्रतिदिन करीब 500–600 मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। अस्पताल प्रशासन मुफ्त इलाज और जांच सुविधाओं की बात कहता है, लेकिन मरीजों ने इमरजेंसी वार्ड और बड़ी जांच सुविधाओं की कमी से होने वाली परेशानियां बताई हैं।

बिहार में 10,000 करोड़ का निवेश करेगा CtrlS, बोधगया में बनेगी 150 मेगावाट की AI फैक्ट्री

CtrlS Datacenters बिहार में 10,000 करोड़ रुपये निवेश कर बोधगया में 150 मेगावाट की AI फैक्ट्री स्थापित करने की योजना बना रही है। पटना में 400 करोड़ रुपये की लागत से बने डेटा सेंटर का उद्घाटन भी किया गया।

बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर दांव पर दिग्गजों की साख, नतीजे तय करेंगे JDU में किसका बढ़ेगा दबदबा

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार और अनुज सिंह के मुकाबले के बीच संजय झा, ललन सिंह और अनंत सिंह की राजनीतिक भूमिका पर नजर है।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सभी याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई, राहुल गांधी भी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े मामलों की सुप्रीम कोर्ट में 27 अक्टूबर को एक साथ सुनवाई होगी। SIR प्रक्रिया और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वाली याचिकाओं के बीच राहुल गांधी ने भी याचिका दाखिल की है।

दिल्ली प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट की विशेष सुनवाई, बैरिकेड्स हटाने और मेट्रो सेवाएं सामान्य रखने का निर्देश

दिल्ली में 10 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन और प्रदर्शनकारियों की हिरासत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। 11 अक्टूबर को विशेष सुनवाई के दौरान अदालत ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में नहीं लेने, मेट्रो सेवाएं सामान्य रखने और इंटरनेट सेवाओं में बाधा नहीं आने देने का निर्देश दिया।

भोजपुरी गाने में जातिसूचक और अश्लील शब्दों पर विवाद, मंत्री प्रमोद कुमार ने दिए साइबर जांच के निर्देश

YouTube पर प्रसारित एक भोजपुरी गीत में कथित जातिसूचक और अश्लील सामग्री को लेकर विवाद सामने आया है। बिहार के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने साइबर आईजी और साइबर एसपी को मामले की जांच करने, डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने और कानून के अनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बिहार MLC चुनाव: NDA की बैठक में 8 सीटें जीतने का लक्ष्य, अनंत सिंह की बगावत से बढ़ी चुनौती

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव से पहले NDA ने जीत की रणनीति तैयार की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी सीटें जीतने का लक्ष्य दिया, लेकिन पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह के नीरज कुमार के विरोध और RLM की अंदरूनी कलह ने गठबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।