पटना के तिब्बी कॉलेज अस्पताल में रोज 500–600 मरीजों का इलाज, लेकिन इमरजेंसी और जांच सुविधाओं पर सवाल

पटना के कदमकुआं स्थित राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल में प्रतिदिन करीब 500–600 मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। अस्पताल प्रशासन मुफ्त इलाज और जांच सुविधाओं की बात कहता है, लेकिन मरीजों ने इमरजेंसी वार्ड और बड़ी जांच सुविधाओं की कमी से होने वाली परेशानियां बताई हैं।

बिहार में आंदोलनों पर सियासत: सरकार के खिलाफ बढ़ते प्रदर्शन पर विपक्ष और BJP आमने-सामने

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अलग-अलग मुद्दों पर हो रहे आंदोलनों को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष सरकार पर युवाओं और छात्रों की नाराजगी नहीं सुनने का आरोप लगा रहा है, जबकि BJP का कहना है कि जायज मांगों पर सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है और विपक्ष आंदोलनों को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहा है।

पटना लोक अदालत में चालान के नाम पर अफरा-तफरी, हजारों लोग निराश लौटे

पटना के गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में चालान निपटारे के लिए उमड़ी भारी भीड़, मगर गलत वाहन नंबर, दस्तावेजों की कमी और सिर्फ 90 दिन पुराने चालान की शर्त ने हजारों लोगों को निराश लौटाया।

बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने की मांग, मंत्री संतोष सुमन ने CM सम्राट चौधरी के सामने रखा प्रस्ताव

Santosh Kumar Suman

बिहार सरकार के मंत्री और हम (से.) प्रमुख डॉ. संतोष कुमार सुमन ने पटना जिले के बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने की मांग की है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने यह प्रस्ताव सीएम सम्राट चौधरी के सामने रखा, जिसके बाद बिहार की सियासत में यह मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है।

चिराग पासवान vs स्वतंत्र भारद्वाज: जानिए पूरा मामला और मंत्री का पक्ष

Chirag Paswan - IND BIHAR

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में कहा कि दक्षिणपंथी इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज ने वायरल वीडियो में उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और नाबालिग निशु आजाद व उसके परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।