पटना के तिब्बी कॉलेज अस्पताल में रोज 500–600 मरीजों का इलाज, लेकिन इमरजेंसी और जांच सुविधाओं पर सवाल

पटना के कदमकुआं स्थित राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल में प्रतिदिन करीब 500–600 मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। अस्पताल प्रशासन मुफ्त इलाज और जांच सुविधाओं की बात कहता है, लेकिन मरीजों ने इमरजेंसी वार्ड और बड़ी जांच सुविधाओं की कमी से होने वाली परेशानियां बताई हैं।