बिहार की 11 सैटेलाइट टाउनशिप पर किसानों के सवाल, City Development Act 2026 के खिलाफ नवंबर में मार्च का ऐलान
बिहार में प्रस्तावित 11 सैटेलाइट टाउनशिप परियोजनाओं को लेकर किसानों और भू-स्वामियों ने सरकार से पारदर्शिता, उचित मुआवजा, सामाजिक प्रभाव आकलन और पुनर्वास की स्पष्ट व्यवस्था की मांग की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार सिटी डेवलपमेंट एक्ट, 2026 पर भी आपत्तियां जताते हुए नवंबर में पटना में किसान मार्च का ऐलान किया गया।