बिहार MLC चुनाव 2026
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतदान खत्म, 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 27 अक्टूबर को
बिहार विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है। निर्वाचन पदाधिकारी के अंतरिम आंकड़ों के अनुसार शिक्षक सीटों पर 74.55% और स्नातक सीटों पर 43.87% वोटिंग हुई। कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं। पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार, अनुज सिंह और दिलीप पटेल के बीच मुकाबले पर खास नजर है।
बिहार MLC चुनाव: जन सुराज ने 5 उम्मीदवारों का किया ऐलान, साथ ही प्रशांत ने किए बड़े–बड़े वादे!
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर जन सुराज ने पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। प्रशांत किशोर ने शिक्षकों के लिए 7वां वेतनमान लागू कराने समेत तीन मांगों को लेकर संघर्ष समिति बनाने की बात कही। वहीं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में जन सुराज के प्रत्याशी के जीतने पर 10 हजार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का दावा किया।
बिहार MLC चुनावः पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान, अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार की जंग तेज
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले JDU के भीतर ही घमासान मच गया है। मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमएलसी नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए डॉ. अनुज सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया है। दूसरी ओर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में शिक्षकों के गुस्से का सामना मौजूदा MLC को करना पड़ सकता है।