जन सुराज
बिहार MLC चुनाव: जन सुराज ने 5 उम्मीदवारों का किया ऐलान, साथ ही प्रशांत ने किए बड़े–बड़े वादे!
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर जन सुराज ने पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। प्रशांत किशोर ने शिक्षकों के लिए 7वां वेतनमान लागू कराने समेत तीन मांगों को लेकर संघर्ष समिति बनाने की बात कही। वहीं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में जन सुराज के प्रत्याशी के जीतने पर 10 हजार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का दावा किया।
बिहार MLC चुनावः पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान, अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार की जंग तेज
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले JDU के भीतर ही घमासान मच गया है। मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमएलसी नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए डॉ. अनुज सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया है। दूसरी ओर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में शिक्षकों के गुस्से का सामना मौजूदा MLC को करना पड़ सकता है।