बिहार MLC चुनाव 2026: JDU ने जारी की 4 उम्मीदवारों की लिस्ट, नीरज कुमार समेत इन चेहरों पर लगाया दांव

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए JDU ने 4 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पटना स्नातक से नीरज कुमार, तिरहुत स्नातक से अभिषेक झा, सारण शिक्षक से आनंद पुष्कर और दरभंगा शिक्षक से घनश्याम राय को उम्मीदवार बनाया गया है।