Bihar MLC Election Result: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के नतीजे घोषित, राजद के दो उम्मीदवार जीते; भाजपा-जदयू को झटका

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के नतीजे घोषित। पटना शिक्षक सीट पर राजद के संजीव कुमार सिंह जीते, जन सुराज और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी दर्ज की जीत।

बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतदान खत्म, 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 27 अक्टूबर को

बिहार विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है। निर्वाचन पदाधिकारी के अंतरिम आंकड़ों के अनुसार शिक्षक सीटों पर 74.55% और स्नातक सीटों पर 43.87% वोटिंग हुई। कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं। पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार, अनुज सिंह और दिलीप पटेल के बीच मुकाबले पर खास नजर है।

बिहार MLC चुनाव: NDA की बैठक में 8 सीटें जीतने का लक्ष्य, अनंत सिंह की बगावत से बढ़ी चुनौती

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव से पहले NDA ने जीत की रणनीति तैयार की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी सीटें जीतने का लक्ष्य दिया, लेकिन पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह के नीरज कुमार के विरोध और RLM की अंदरूनी कलह ने गठबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन के दल आमने-सामने, 8 में से 6 सीटों पर गठबंधन के भीतर मुकाबला

बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन के भीतर ही मुकाबला तेज हो गया है। RJD ने 6 और कांग्रेस ने 5 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। कोसी, दरभंगा और पटना की कई सीटों पर दोनों दल आमने-सामने हैं, जबकि सारण और दरभंगा शिक्षक सीट पर RJD-CPI और कांग्रेस-CPM के बीच मुकाबला है।

बिहार MLC चुनाव 2026: JDU ने जारी की 4 उम्मीदवारों की लिस्ट, नीरज कुमार समेत इन चेहरों पर लगाया दांव

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए JDU ने 4 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पटना स्नातक से नीरज कुमार, तिरहुत स्नातक से अभिषेक झा, सारण शिक्षक से आनंद पुष्कर और दरभंगा शिक्षक से घनश्याम राय को उम्मीदवार बनाया गया है।

MLC चुनाव से पहले जदयू में घमासान: अनंत सिंह का नीरज कुमार पर AK-47 वाला आरोप, जवाब मिला- “जाइए कोर्ट”

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव से पहले मोकामा विधायक अनंत सिंह ने जदयू एमएलसी नीरज कुमार पर AK-47 मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। नीरज कुमार ने आरोप खारिज कर कोर्ट जाने की चुनौती दी है।