बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर दांव पर दिग्गजों की साख, नतीजे तय करेंगे JDU में किसका बढ़ेगा दबदबा

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार और अनुज सिंह के मुकाबले के बीच संजय झा, ललन सिंह और अनंत सिंह की राजनीतिक भूमिका पर नजर है।

बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन के दल आमने-सामने, 8 में से 6 सीटों पर गठबंधन के भीतर मुकाबला

बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन के भीतर ही मुकाबला तेज हो गया है। RJD ने 6 और कांग्रेस ने 5 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। कोसी, दरभंगा और पटना की कई सीटों पर दोनों दल आमने-सामने हैं, जबकि सारण और दरभंगा शिक्षक सीट पर RJD-CPI और कांग्रेस-CPM के बीच मुकाबला है।