पत्नी को ‘आपत्तिजनक पोजिशन’ में देखना व्यभिचार नहीं: पटना हाईकोर्ट ने खारिज की तलाक की अर्जी

पत्नी को किसी अन्य पुरुष के साथ ‘आपत्तिजनक पोजिशन’ में देख लेने भर से व्यभिचार साबित नहीं होता — पटना हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी करते हुए समस्तीपुर के एक व्यक्ति की तलाक याचिका खारिज कर दी और मधुबनी फैमिली कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा।

बिहार विधान परिषद की 8 सीटें: किसकी साख दांव पर, NDA बनाम महागठबंधन बनाम जनसुराज

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक कोटे की 8 सीटों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को खत्म हो रहा है। राजद ने 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जबकि भाजपा-जदयू अभी मंथन में हैं। जनसुराज पार्टी NDA के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभर रही है।

पटना लोक अदालत में चालान के नाम पर अफरा-तफरी, हजारों लोग निराश लौटे

पटना के गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में चालान निपटारे के लिए उमड़ी भारी भीड़, मगर गलत वाहन नंबर, दस्तावेजों की कमी और सिर्फ 90 दिन पुराने चालान की शर्त ने हजारों लोगों को निराश लौटाया।

बैंक हड़ताल: गांधी मैदान में बैंककर्मियों का हल्लाबोल, PLI और फाइव-डे वीक पर सरकार को दी चेतावनी

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर देशभर में हुई अखिल भारतीय बैंक हड़ताल को पटना समेत पूरे बिहार में व्यापक समर्थन मिला। गांधी मैदान में जुटे बैंककर्मियों ने पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह और PLI को लेकर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय, कोर्ट ने कहा- अपराध की कमाई का पुख्ता संदेह

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC होटल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत कई आरोपियों पर आरोप तय कर दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि दोनों के पास अपराध से अर्जित संपत्ति होने का मजबूत संदेह है।

बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने की मांग, मंत्री संतोष सुमन ने CM सम्राट चौधरी के सामने रखा प्रस्ताव

Santosh Kumar Suman

बिहार सरकार के मंत्री और हम (से.) प्रमुख डॉ. संतोष कुमार सुमन ने पटना जिले के बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने की मांग की है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने यह प्रस्ताव सीएम सम्राट चौधरी के सामने रखा, जिसके बाद बिहार की सियासत में यह मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है।

बिहार में आरक्षण का असली हकदार कौन? नेताओं की संपत्ति में 1545% उछाल, आम दलित परिवार आज भी फूस के घर में

बिहार में आरक्षण को लेकर एक बार फिर सियासत गरम है। लेकिन आंकड़े बताते हैं कि पिछले एक दशक में आरक्षित सीटों से चुनाव जीतने वाले शीर्ष दलित नेताओं की संपत्ति में औसतन सैकड़ों प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि जमीनी स्तर पर आम SC परिवार आज भी फूस और टीन के घरों में गुजर-बसर करने को मजबूर हैं।

TRE-4 एकल परीक्षा, लाइब्रेरियन बहाली, दरोगा पेपर लीक जांच… जानें छात्रों की कितनी मांगें मानी बिहार सरकार ने

छात्र नेता सौरभ कुमार और विकेश भट्ट शिक्षा विभाग पटना में

शिक्षा विभाग के साथ लिखित समझौते के बावजूद बिहार के छात्र नेताओं ने सरकार को 15 सितंबर तक की मोहलत दी है। जानें TRE-4, दरोगा भर्ती पेपर लीक, लाइब्रेरियन बहाली और डोमिसाइल नीति पर अब तक क्या-क्या फैसले हुए।

बिहार MLC चुनावः पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान, अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार की जंग तेज

Anand singh-Niraj Kumar MLC Chunav

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले JDU के भीतर ही घमासान मच गया है। मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमएलसी नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए डॉ. अनुज सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया है। दूसरी ओर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में शिक्षकों के गुस्से का सामना मौजूदा MLC को करना पड़ सकता है।

शिक्षक दिवस पर गरीब बच्चों को मिली किताब-कॉपी की सौगात, पटना के इस स्कूल में दिखी अनोखी पहल

शिक्षक दिवस के मौके पर पटना में बी फॉर नेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित स्कूल में गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच किताबें, कॉपियां और पेन बांटे गए। इस पहल में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महासचिव शशि भूषण प्रसाद शामिल हुए।