भोजपुरी गाने में जातिसूचक और अश्लील शब्दों पर विवाद, मंत्री प्रमोद कुमार ने दिए साइबर जांच के निर्देश

YouTube पर प्रसारित एक भोजपुरी गीत में कथित जातिसूचक और अश्लील सामग्री को लेकर विवाद सामने आया है। बिहार के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने साइबर आईजी और साइबर एसपी को मामले की जांच करने, डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने और कानून के अनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।