निशांत कुमार को CM बनाने की मांग क्यों तेज? JDU में ब्रांडिंग पूरी, क्या नीतीश के उत्तराधिकारी की तैयारी शुरू?

JDU के मंच से निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठी है। पार्टी की रणनीति, BJP के पुराने रिकॉर्ड और विधानसभा के गणित से समझिए कि यह मांग कितनी दूर तक जा सकती है।

बिहार MLC चुनाव: जन सुराज ने 5 उम्मीदवारों का किया ऐलान, साथ ही प्रशांत ने किए बड़े–बड़े वादे!

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर जन सुराज ने पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। प्रशांत किशोर ने शिक्षकों के लिए 7वां वेतनमान लागू कराने समेत तीन मांगों को लेकर संघर्ष समिति बनाने की बात कही। वहीं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में जन सुराज के प्रत्याशी के जीतने पर 10 हजार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का दावा किया।

JDU में मतभेद की खबरों के बीच ललन सिंह की सफाई, बोले- पार्टी पूरी तरह एकजुट; अनंत सिंह-नीरज विवाद पर साधी चुप्पी

JDU में मतभेद की चर्चाओं के बीच केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पार्टी को पूरी तरह एकजुट बताया है। अनंत सिंह और नीरज कुमार के विवाद पर उन्होंने टिप्पणी से इनकार करते हुए इसे दोनों नेताओं का आपसी मामला बताया।

MLC चुनाव से पहले जदयू में घमासान: अनंत सिंह का नीरज कुमार पर AK-47 वाला आरोप, जवाब मिला- “जाइए कोर्ट”

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव से पहले मोकामा विधायक अनंत सिंह ने जदयू एमएलसी नीरज कुमार पर AK-47 मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। नीरज कुमार ने आरोप खारिज कर कोर्ट जाने की चुनौती दी है।

नीतीश के पाला बदलने पर क्या होगा बिहार का सत्ता समीकरण? UCC विवाद के बीच RJD का ऑफर और JDU के सामने चुनौती

अमित शाह के UCC बयान के बाद जदयू में हलचल, राजद ने दिया नीतीश को महागठबंधन में आने का न्योता। जानें सीटों का गणित, तीन समीकरण और क्या सच में बदल सकती है बिहार की सरकार।

बिहार विधान परिषद की 8 सीटें: किसकी साख दांव पर, NDA बनाम महागठबंधन बनाम जनसुराज

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक कोटे की 8 सीटों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को खत्म हो रहा है। राजद ने 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जबकि भाजपा-जदयू अभी मंथन में हैं। जनसुराज पार्टी NDA के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभर रही है।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय, कोर्ट ने कहा- अपराध की कमाई का पुख्ता संदेह

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC होटल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत कई आरोपियों पर आरोप तय कर दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि दोनों के पास अपराध से अर्जित संपत्ति होने का मजबूत संदेह है।

बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने की मांग, मंत्री संतोष सुमन ने CM सम्राट चौधरी के सामने रखा प्रस्ताव

Santosh Kumar Suman

बिहार सरकार के मंत्री और हम (से.) प्रमुख डॉ. संतोष कुमार सुमन ने पटना जिले के बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने की मांग की है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने यह प्रस्ताव सीएम सम्राट चौधरी के सामने रखा, जिसके बाद बिहार की सियासत में यह मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है।

यूपी समेत 5 राज्यों में फरवरी-मार्च में होंगे चुनाव! जनगणना की तारीखें बदलते ही साफ हुई तस्वीर

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल खत्म हो रहा है। जनगणना की तारीखें पहले खिसकाए जाने के बाद अब लगभग तय माना जा रहा है कि इन पांचों राज्यों में फरवरी-मार्च 2027 में मतदान होगा।

बिहार MLC चुनावः पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान, अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार की जंग तेज

Anand singh-Niraj Kumar MLC Chunav

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले JDU के भीतर ही घमासान मच गया है। मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमएलसी नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए डॉ. अनुज सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया है। दूसरी ओर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में शिक्षकों के गुस्से का सामना मौजूदा MLC को करना पड़ सकता है।