बैंक हड़ताल: गांधी मैदान में बैंककर्मियों का हल्लाबोल, PLI और फाइव-डे वीक पर सरकार को दी चेतावनी

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर देशभर में हुई अखिल भारतीय बैंक हड़ताल को पटना समेत पूरे बिहार में व्यापक समर्थन मिला। गांधी मैदान में जुटे बैंककर्मियों ने पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह और PLI को लेकर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।