गंडक का रौद्र रूप: बगहा में 91.25 मीटर के साथ टूटा रिकॉर्ड, पश्चिम चंपारण में दो जगह तटबंध क्षतिग्रस्त

नेपाल में भारी बारिश के बाद गंडक उफान पर है। बगहा में जलस्तर 91.25 मीटर के साथ 2024 का रिकॉर्ड टूट गया। पश्चिम चंपारण में दो जगह तटबंध क्षतिग्रस्त हुए, जबकि 169 स्थानों पर सीपेज-पाइपिंग को सुरक्षित किया गया। चार विशेष दल मैदान में हैं।