गंडक का रौद्र रूप: बगहा में 91.25 मीटर के साथ टूटा रिकॉर्ड, पश्चिम चंपारण में दो जगह तटबंध क्षतिग्रस्त

नेपाल में भारी बारिश के बाद गंडक उफान पर है। बगहा में जलस्तर 91.25 मीटर के साथ 2024 का रिकॉर्ड टूट गया। पश्चिम चंपारण में दो जगह तटबंध क्षतिग्रस्त हुए, जबकि 169 स्थानों पर सीपेज-पाइपिंग को सुरक्षित किया गया। चार विशेष दल मैदान में हैं।

बिहार में बाढ़ का कहर: सोन नदी रिकॉर्ड स्तर पर, इंद्रपुरी बराज के सभी 69 गेट खोले गए

गंगा और गंडक के बाद सोन नदी भी विकराल रूप ले चुकी है। इंद्रपुरी बराज के सभी 69 गेट खोले जा चुके हैं और जलप्रवाह 5.59 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया है, जिससे दक्षिण और पूर्वी बिहार के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा गंभीर हो गया है।