गयाजी-बोधगया-राजगीर बनेंगे वर्ल्ड क्लास टूरिज्म हब? केंद्र के पास पहुंची 2,130 करोड़ की फाइल

बिहार पर्यटन विभाग ने गयाजी-बोधगया और नालंदा-राजगीर के समग्र विकास के लिए 2,130 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना केंद्र सरकार को भेजी है। पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर इन प्रस्तावों पर शीघ्र सैद्धांतिक स्वीकृति देने का अनुरोध किया।