सुधाकर सिंह बनाम कुंदन कृष्णन: ₹5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर भड़के बक्सर सांसद

बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह ने मानहानि के ₹5 करोड़ के नोटिस को लेकर कुंदन कृष्णन पर सवाल उठाए हैं। सांसद ने नोटिस भेजने के अधिकार, अनुमति और संवैधानिक विशेषाधिकारों का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से जवाब मांगा। उन्होंने मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने की बात भी कही।