साधु यादव का महिला सिपाही पर बयान, बोले- पुरुष पुलिसकर्मी होते तो कानून-व्यवस्था बेहतर होती

पूर्व सांसद साधु यादव ने महिला सिपाहियों की बड़े पैमाने पर बहाली और उनकी ड्यूटी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार से इस नीति पर विचार करने की मांग की। भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने उनके बयान की आलोचना करते हुए इसे महिलाओं का अपमान बताया।