त्योहारों के मौसम में खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों से आम परिवारों के बजट पर दबाव पड़ रहा है। पटना के मीठापुर में दुकानदारों ने दाल, चावल, प्याज और पूजा सामग्री के दाम बढ़ने की बात कही। वहीं, महंगाई को लेकर बीजेपी और राजद के नेताओं ने अलग-अलग पक्ष रखे।